Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गोमिया हाथी हमला: रिम्स पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी, घायलों का जाना हाल, मृतकों के परिजनों को 4 लाख मुआवजे की घोषणा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। बोकारो जिले के गोमिया क्षेत्र में जंगली हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत और चार अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के बाद मंत्री इरफान अंसारी और मंत्री योगेंद्र प्रसाद शनिवार को रांची स्थित रिम्स अस्पताल पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने घायलों का हालचाल जाना और पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

इस मौके पर मंत्री इरफान अंसारी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुआवजा राशि एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध करा दी जाएगी। साथ ही घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। मंत्रियों ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि सभी घायलों का समुचित और प्राथमिकता के आधार पर उपचार सुनिश्चित किया जाए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि भर्ती चार बच्चे और एक महिला अब खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है। मंत्रियों ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मानव और वन्यजीव के बीच संतुलन बनाए रखने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दीर्घकालिक उपायों पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा।-

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31