गिरिडीह पुलिस ने 5 शातिर साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

Share

गिरिडीह :   जिला पुलिस ने 5 शातिर साइबर अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. अपराधियों के पास से 10 मोबाइल फोन जिसमें 5 आईफोन शामिल है,14 सिम कार्ड और एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया है.

गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी बिहार के पटना से खरीदारी कर स्कोर्पियो वाहन से गिरिडीह-गांडेय होते हुए जामताड़ा की ओर जा रहे है. सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व साइबर डीएसपी आबिद खान कर रहे थे. एसपी के निर्देश पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. ये सभी पटना से खरीदारी कर स्कॉर्पियो से जामताड़ा लौट रहे थे. गांडेय थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान साइबर डीएसपी आबिद खान की टीम ने इन्हें दबोचा.

गिरफ्तार अपराधियों के पास से 10 मोबाइल फोन जिसमें 5 आईफोन शामिल है,14 सिम कार्ड और एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया.

पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह फर्जी आरटीओ चालान, ई-चालान, बैंक अधिकारी बनकर ठगी और केवाईसी अपडेट के नाम पर लोगों को धोखा देता था. जंगल का फायदा उठाकर एक आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है. साइबर डीएसपी आबिद खान, साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह सहित पुलिस टीम ने यह सफल कार्रवाई की.

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31