Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बोकारो में जुआ अड्डे पर छापेमारी, पुलिस ने 7 युवकों को पकड़ा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

बोकारो :  जिले के माराफारी थाना क्षेत्र में जुआ अड्डा पर पुलिस ने छापेमारी कर 7 युवकों को गिरफ्तार कर लिया.  पुलिस ने पकड़े गये युवकों के पास से 5500 रुपये एवं 22 बोतल विदेशी शराब जब्त किया है.

बताया जा रहा है कि एसपी के निर्देश पर शनिवार देर रात माराफारी थाना प्रभारी की अगुवाई में जुआ अड्डे पर छापेमारी की गई. छापेमारी में पुलिस ने जुआ खेलते 7 लोगों को पकड़ा. पकड़े गये युवकों के पास से 5500 बरामद किया गया है. उसके साथ-साथ 22 बोतल विदेशी शराब भी मौके से जब्त किया गया है. यह कार्रवाई घोईंचा टोला में की गई.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

माराफारी थाना क्षेत्र में ही जुआ अड्डा में हुई लूटपाट की घटना में एक व्यक्ति की गोली मारकर पूर्व में भी हत्या की जा चुकी है. इसी को लेकर बोकारो एसपी हरविंदर सिंह को सूचना मिली थी कि घोईंचा टोला में जुआ अड्डा संचालित हो रहा है. इसी निर्देश पर माराफारी थाना प्रभारी मोहम्मद आजाद खान की अगुवाई में छापेमारी करते हुए साथ जुआ खेलने वाले को गिरफ्तार किया गया.

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram