रांची में वनडे मैच में भारत ने बनाये 349 रन, दक्षिण अफ्रिका को दिया 350 रनों का लक्ष्य

Share

रांची : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में  भारत ने टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 50 ओवर में 349 रन बनाए. इस तरह दक्षिण अफ्रिका को जीतने के लिए 350 रन बनाने का लक्ष्य दिया है. मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक बनाया है. उन्होंने 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है.

 रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे मैच में भारत ने टॉस हारने के बाद 8 विकेट पर 50 ओवर में 349 रन बनाये. तीन एक दिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानि रविवार को खेला जा रहा है. भारत के लिए रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की. यशस्वी ने 18 रन बनाकर आउट हो गये.  इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी को संभाला. विराट कोहली ने अपना 52 वां शतक बनाया. उन्होंने 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इससे पहले रोहित शर्मा ने 57 रन पर आउट हो गये. वाशिंगटन सुंदर ने 13 रन बनाये. वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने 8 रन ही बना सके. अब दक्षिण अफ्रिका की टीम बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरेंगे. दक्षिण अफ्रिका को जीत के लिए 350 रन बनाने का लक्ष्य है.

 

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31