Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गढ़वा में उग्र भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, 80 नामजद, 400 अज्ञात पर केस, 14 गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

गढ़वा। जिले के महुलिया मोड़ पर गुरुवार शाम पुलिस पर हुए पथराव मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में 80 लोगों को नामजद करते हुए 400 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अब तक 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि घटनास्थल से 24 बाइक भी बरामद की गई हैं।

उग्र भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

जानकारी के अनुसार, महुलिया गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। इसी दौरान भीड़ ने अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें 25 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग से काबू में आई स्थिति

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने पहले हल्का बल प्रयोग किया, लेकिन भीड़ के उग्र होने पर लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद भी जब हालात नहीं संभले, तो पुलिस ने हवाई फायरिंग की। फायरिंग के बाद इलाके में भगदड़ मच गई और भीड़ तितर-बितर हो गई।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद एसपी अमन कुमार खुद मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रण में किया। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस अन्य आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930