राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से खेलो इंडिया जनजातीय खेल के खिलाड़ियों की मुलाकात

Share

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को ‘प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल–2026’ में भाग लेने वाले राज्य के खिलाड़ियों ने रांची स्थित लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की।

कांस्य पदक के साथ झारखंड का शानदार प्रदर्शन

इस अवसर पर झारखंड राज्य मलखम्ब एसोसिएशन के महासचिव डॉ. अजय झा ने राज्यपाल को बताया कि झारखंड के खिलाड़ियों ने बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल रैंकिंग में कांस्य पदक हासिल किया है।

राज्यपाल ने खिलाड़ियों को दी बधाई

राज्यपाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों में खेलों के प्रति गहरी रुचि है और खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, परिश्रम और अनुशासन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का गौरव बढ़ा रहे हैं।

निरंतर अभ्यास और अनुशासन पर दिया जोर

उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास, समर्पण और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित सरगुजा गांधी स्टेडियम में आयोजित की गई थी, जिसका आधिकारिक शुभंकर ‘मोरवीर’ था।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031