खूंटी में नदी से अज्ञात युवती का शव बरामद, गले पर दुपट्टा लिपटा देख पुलिस जांच तेज

Share

खूंटी। तोरपा थाना क्षेत्र के दोड़मा स्थित फुल्कू नदी के पास से पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया है। युवती के गले पर दुपट्टा लिपटा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हुई थी। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बुधवार की सुबह युवती के शव को देखा और इसकी सूचना तोरपा थाना की पुलिस को दी।

थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव और पुलिस अवर निरीक्षक रोशन खाखा घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या हुई है नहीं। थाना प्रभारी ने लोगों से शव की शिनाख्त करने की अपील की है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram