Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कटिहार पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार आरोपित को किया गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कटिहार। जिले के कोढ़ा पुलिस ने मुन्ना कुमार हत्याकांड में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपिताे में मो. शमशेर ग्राम गेड़ाबाड़ी बस्ती, विक्रम कुमार रविदास, ग्राम गेड़ाबाड़ी बस्ती पोखर टोला वार्ड नं0-04, सोनू सहनी, ग्राम गेड़ाबाड़ी बाजार वार्ड नं0-05, थाना-कोढ़ा, जिला-कटिहार एवं मो. मुसराईल मंसूरी, ग्राम बालू टोला वार्ड नं0-17 हथवारा पंचायत थाना-फलका जिला-कटिहार शामिल हैं।

सदर-2 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मुन्ना कुमार 28 फरवरी को अचानक गायब हो गया था, जिसका शव 5 मार्च को गेड़ाबाड़ी बस्ती में स्थित मकई खेत से बरामद किया गया था। उन्होंने बताया कि मुन्ना कुमार की हत्या पैसे की लालच में की गई थी और उसके मोबाइल को बेचने की कोशिश की गई थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

डीएसपी ने बताया कि मुन्ना कुमार के मोबाइल के सीडीआर के विश्लेषण से पता चला कि उसकी हत्या में मो. शमशेर शामिल था। इसके बाद पुलिस ने मो. शमशेर को गिरफ्तार किया और उसके निशानदेही पर अन्य तीन अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से मृतक का मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि इन अपराधियों के खिलाफ कोढ़ा थाना कांड सं0-93/26 दर्ज किया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31