Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पूर्णिया में रामनवमी पर आकर्षक झांकियों और पारंपरिक ध्वजों ने बढ़ाई शोभायात्रा की भव्यता

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्णिया। रामनवमी एवं चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर गुलाबबाग के राममोहिनी चौक स्थित हनुमान मंदिर से बालाजी सेवा संघ की ओर से भव्य और विशाल राम शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में करीब 20 हजार से अधिक रामभक्त शामिल हुए और पूरा शहर “जय श्रीराम” के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

शोभायात्रा राममोहिनी चौक से निकलकर सनौली चौक, कटिहार मोड़, स्टेशन रोड, सदर थाना, कालीबाड़ी चौक, सराय मंदिर सिटी होते हुए जीरोमाइल तक पहुंची और पुनः वहीं आकर समाप्त हुई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। भगवा झंडों और पगड़ी में सजे श्रद्धालुओं के साथ महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। इस बार किन्नर समाज को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल किया जाना विशेष आकर्षण रहा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शोभायात्रा में निकली आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। अयोध्या के श्रीराम मंदिर की झांकी के साथ सीता-राम, शिव-पार्वती, हनुमान, काली और राक्षस दल की प्रस्तुतियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बनारस, कोलकाता और उड़ीसा से आए कलाकारों ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

इस दौरान सदर विधायक विजय खेमका भी शोभायात्रा में पैदल शामिल हुए और हजारों भक्तों के साथ भक्ति भाव में नजर आए। उन्होंने रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है। साथ ही उन्होंने बालाजी सेवा संघ के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे हर वर्ष इस आयोजन के माध्यम से भगवान राम के संदेश को घर-घर पहुंचा रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शोभायात्रा को सफल बनाने में बालाजी सेवा संघ के अध्यक्ष नीतीश वर्णवाल, प्रवक्ता अमन जायसवाल, उपाध्यक्ष अजय झा सहित सभी सदस्यों की अहम भूमिका रही।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930