एयरटेल का पोस्टपेड ऑफर हुआ और दमदार, iCloud+ के साथ Apple TV और Apple Arcade का भी लाभ

Share

नई दिल्ली, 23 सितंबर । भारती एयरटेल ने अपने फैमिली पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नया ऑफर पेश किया है। कंपनी ने 999 रुपये और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान में ऐपल की विस्तारित iCloud+ सेवा को शामिल किया है। अब इस ऑफर के तहत ग्राहकों को iCloud+ के साथ Apple TV और Apple Arcade का भी लाभ मिलेगा।

कंपनी के मुताबिक, नए ऑफर का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही पोस्टपेड प्लान में कनेक्टिविटी के साथ क्लाउड स्टोरेज, मनोरंजन और गेमिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

iCloud+ में अब Apple TV और Apple Arcade भी

एयरटेल के नए पोस्टपेड ऑफर में ऐपल की विस्तारित iCloud+ सेवाएं शामिल हैं। इसके जरिए ग्राहक अपने निजी कंटेंट को सुरक्षित तरीके से स्टोर और शेयर कर सकते हैं। साथ ही Apple TV के ओरिजिनल कार्यक्रमों और Apple Arcade के गेम्स का भी आनंद ले सकेंगे।

यह सुविधा 999 रुपये और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान लेने वाले एयरटेल ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी।

फोटो, फाइल और पासवर्ड का सुरक्षित बैकअप

iCloud+ के जरिए ग्राहक अपनी फोटो, फाइलें, पासवर्ड, कॉन्टैक्ट्स और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को अपने ऐपल डिवाइसेज पर स्टोर, सिंक और एक्सेस कर सकेंगे। डेटा का सुरक्षित बैकअप भी किया जा सकेगा।

इससे नए ऐपल डिवाइस को सेट करने और पुराने डेटा को नए डिवाइस पर ट्रांसफर करने की प्रक्रिया भी आसान होगी। कंपनी का कहना है कि इससे ग्राहकों की डिजिटल सामग्री अलग-अलग डिवाइसेज पर आसानी से उपलब्ध रहेगी।

Apple TV और Apple Arcade का भी मिलेगा लाभ

ऑफर में शामिल Apple TV के जरिए ग्राहकों को ऐपल की प्रीमियम ओरिजिनल सीरीज और फिल्मों तक पहुंच मिलेगी।

वहीं, Apple Arcade पर उपलब्ध गेम्स का आनंद लिया जा सकेगा। कंपनी के अनुसार, Apple Arcade में विज्ञापन और इन-ऐप खरीदारी के बिना गेम्स का कैटलॉग उपलब्ध होता है।

999 रुपये का फैमिली प्लान तीन सदस्यों के लिए

एयरटेल का 999 रुपये वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान तीन सदस्यों वाले परिवार के लिए है। इसमें फास्टलेन तकनीक के साथ असीमित डेटा, स्पैम से सुरक्षा और मनोरंजन से जुड़े सब्सक्रिप्शन का एक्सेस शामिल है।

अब iCloud+, Apple TV और Apple Arcade को जोड़ने के बाद एक ही प्लान में कनेक्टिविटी के साथ क्लाउड स्टोरेज, मनोरंजन और गेमिंग की सुविधाएं भी मिलेंगी।

एयरटेल ऐप या स्टोर से कर सकते हैं अपग्रेड

ग्राहक इन फैमिली पोस्टपेड प्लान को एयरटेल ऐप के जरिए अपग्रेड कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी एयरटेल स्टोर पर जाकर भी प्लान से जुड़ी जानकारी लेकर अपग्रेड किया जा सकता है।

अमित त्रिपाठी ने कहा- ग्राहकों को अधिक वैल्यू देने पर जोर

भारती एयरटेल के डायरेक्टर, मार्केट ऑप्स, अमित त्रिपाठी ने कहा कि कंपनी लगातार ऐसे तरीकों पर काम कर रही है, जिससे ग्राहकों की जिंदगी आसान हो और उन्हें एयरटेल के ऑफर के माध्यम से अधिक वैल्यू मिले।

उन्होंने कहा कि फैमिली पोस्टपेड प्लान इसी सोच के आधार पर तैयार किए गए हैं, जिनमें कनेक्टिविटी, मनोरंजन और डिजिटल अनुभवों को एक ही प्लान में शामिल किया गया है। उनके अनुसार, फैमिली पोस्टपेड प्लान में iCloud+, Apple TV और Apple Arcade को जोड़ने से ग्राहकों को अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी और एयरटेल के साथ उनका अनुभव बेहतर होगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930