“आमि शुभेंदु अधिकारी शपथ…” के साथ बंगाल में बीजेपी सरकार की शुरुआत, अग्निमिश्रा पॉल समेत इन मंत्रियों ने भी ली शपथ

Share

कोलकाता, 09 मई। शुभेंदु अधिकारी बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल आरएन रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। इसके बाद वह मंच पर मौजूद अतिथियों से मिले । पीएम नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दीं।

इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

निशीथ प्रमाणिक ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

अशोक कीर्तनिया भी बने मंत्री

अशोक कीर्तनिया को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वह बनगांव सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

रानीबांध के विधायक क्षुदिराम टुडू आदिवसी समुदाय के मंत्री
पेशे से शिक्षक क्षुदिराम टुडू बीजेपी के आदिवासी चेहरा हैं। वह सरकारी स्कूल में टीचर रहे और पहली बार ही रानीबांध से चुनाव जीते हैं। उन्होंने संथाली भाषा में शपथ ली।

इस कार्यक्रम में कम से कम 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बीजेपी के दिग्गज नेता पहुंचे हैं। बीजेपी ने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हारने वाले दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया था। उन्होंने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा कल ही पेश कर दिया था। मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड ने भव्य शपथ ग्रहण समारोह की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही टीएमसी के 15 साल का शासन खत्म हो गया है और पहली बार बंगाल में बीजेपी का सियासी सूर्योदय हुआ है।

शुभेंदु अधिकारी बोले, ‘प्रधानमंत्री जी, सिटी ऑफ़ जॉय में आपका स्वागत है

उन्होंने कहा कि अब केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार होने से बंगाल में ‘डबल इंजन’ विकास का रास्ता खुलेगा और ‘सोनार बांग्ला’ का सपना साकार होगा। सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में सुवेंदु अधिकारी ने लिखा कि पश्चिम बंगाल के लिए यह गर्व और उत्साह का ऐतिहासिक क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘सिटी ऑफ जॉय’ (खुशियों के शहर) में स्वागत करना हमारे लिए अत्यंत गर्व और उल्लास का क्षण है। आजादी के बाद पहली बार बंगाल में भाजपा सरकार का गठन हो रहा है, जो संस्थापक नेताओं के सपनों को पूरा करने जैसा है। उन्होंने कहा कि आज दशकों के कथित कुशासन का अंत हो रहा है और विकास, शांति और समृद्धि के नए युग की शुरुआत हो रही है।

सुवेंदु अधिकारी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार ‘सामूहिक नेतृत्व’ के आधार पर चलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य को केवल ‘मैं’ नहीं, बल्कि ‘हम’ मिलकर चलाएंगे। साथ ही केंद्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल के जरिए बंगाल के विकास को नई गति दी जाएगी। 

भगवा कुर्ते में खुद शुभेंदु, ऊपर से योगी ने चढ़ा दिया अपना रंग; बंगाल से BJP ने दे दिया संदेश
शपथ लेने से पहले शुभेंदु अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खुली जीप में सवार होकर समारोह स्थल पर पहुंचे। इस दौरान ‘जय श्रीराम’ के नारे से पूरा पंडाल गूंज उठा था। उत्साहत भीड़ को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभेंदु अधिकारी और बंगाल भाजपा अध्यक्ष के साथ पैदल मंच तक का सफर तय किया। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले रविंद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि मंच के बैकग्राउंड में भी देवी दुर्गा की तस्वीर लगी थी।

शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मंच पर मौजूद एनडीए के तमाम नेताओं का अभिवादन किया। इस दौरान जैसे ही वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचे तो योगी ने भगवा गमछा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। यह देखते ही सभा में मौजूद भीड़ ने ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष किया।

भाजपा ने दिया हिंदुत्व का संदेश
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव भी हिंदुत्व को धार देकर लड़ा। इसके बाद जब सरकार बनाने का समय आया तो वहां भी इस मुद्दे को तरजीह दी गई। आज के शपथग्रहण समारोह के मंच पर देवी दुर्गा की तस्वीर लगी थी। वहीं, शुभेंदु अधिकारी खुद भगवा रंग में नजर आए थे। योगी ने उन्हें भगवा गमछा ओढ़ाकर साफ संदेश दे दिया है कि भाजपा अपनी इस विचारधारा से पीछे नहीं हटेगी।

ऐत‍िहासिक जीत
2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया, जबकि पिछले 15 वर्षों से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई।  सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ा था और भवानीपुर में तत्कालीन मुख्यमंत्री Mamata Banerjee को 15 हजार से अधिक मतों से हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया। 

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930