होलाष्टक के 8 दिन नहीं होंगे मांगलिक कार्य, 24 फरवरी से शुरुआत

Share

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में श्री हरि ज्योतिष संस्थान लाइनपार के संचालक ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 24 फरवरी मंगलवार से होलाष्टक प्रारंभ हो जाएंगे और पारंपरिक रूप से शुभ कार्यों से रूक जाएंगे।

ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेंद्र कुमार शर्मा ने साेमवार काे बताया कि होली से ठीक 8 दिन पहले होलाष्टक प्रारंभ हो जाते हैं। इस बार होलाष्टक 24 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक रहेंगे। इस अवधि को पारंपरिक रूप से शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इन दिनों वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, इसलिए शादी-विवाह, गृह प्रवेश या कोई भी मांगलिक काम नहीं करना चाहिए।

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि यह भी मान्यता है कि होली से 8 दिन पहले भक्त प्रहलाद को हिरण कश्यप ने मृत्यु तुल्य कष्ट दिए थे, जिस वजह से वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हाेने लगा। तभी से अब तक यह प्रथा चली आ रही है कि होली से 8 दिन पहले कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

होलाष्टक में क्या करें, क्या न करें ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि होलाष्टक के दौरान हवन, यज्ञ और मांगलिक संस्कार नहीं किए जाते हैं। इस समय पूजा-पाठ, जप-तप और ध्यान करना ज्यादा फलदायी माना जाता है। संयम से रहना, बुरी आदतों से दूरी बनाना और मन को शांत रखना अच्छा माना जाता है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728