स्टेट बार काउंसिल चुनाव में पलामू में जबरदस्त भागीदारी, 612 मतदाताओं ने किया मतदान

Share

पलामू। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव के लिए गुरुवार पलामू में 80 प्रतिशत मतदान हुआ। 761 मे 612 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान निर्धारित समय सुबह 10 बजे से शुरू हुआ एवं शाम 5 बजे तक चला। कुल 23 पदों के लिए वोट डाले गये। मतदान को लेकर अधिवक्ताओ में खासा उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में वोटर अधिवक्ता मतदान केंद्र पर पहुंचे एवं कतार में लगकर पहचान पत्र दिखाने के बाद अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया की देखरेख के लिए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव को प्रजाइडिंग ऑफिसर बनाया गया था।

उल्लेखनीय है कि मतदाताओं को पांच महिला अधिवक्ता अरा 18 पुरुष अधिवक्ता को वोट देना था। बताते चले कि स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में 25 सदस्य चुने जाते हैं। 23 का मतदान के द्वारा चुनाव किया जाता हैं जबकि दो सदस्य पदेन होते हैं। चुने गए सदस्यों का कार्यकाल पांच वर्षों के लिए होता हैं। इस बार 2026-2031 के लिए चुनाव हुआ।

चुनाव में राज्य भर से 100 अधिवक्ता उम्मीदवार के रूप में मैदान में है। इसमें पलामू जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य मधुलता रानी भी चुनाव लड़ी हैं। मतदान के लिए बैलेट पेपर का उपयोग किया गया और वरीयता आधारित मतदान प्रणाली लागू किया गया था।

चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए अधिवक्ता शशि भूषण दुबे सक्रिय थे। अधिवक्ता संघ भवन में ऊपरी तल्ले पर एक मतदान केंद्र बनाया गया था, जबकि नीचे कमरा नम्बर छह में भी एक मतदान केंद्र था। ऊपर मतदान केंद्र पर एसेएम नाम वाले कुल 380 मतदाता को मतदान के लिए बैलट पेपर की व्यवस्था की गई थी, जबकि नीचे एन से जेड नाम वाले मतदाता जो 381 को बैलेट पेपर की व्यवस्था की गई थी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930