Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: पुलवामा में आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पुलवामा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपोरा में सुरक्षाबलों ने शनिवार को संयुक्त सर्च अभियान के दौरान एक आतंकी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों ने उसके पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह अभियान पुलवामा पुलिस ने सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 183 बटालियन के समन्वय से विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर चलाया। संयुक्त टीम ने राजपोरा में सीबी नाथ रोड के किनारे कस्बायार इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान काचीपोरा निवासी मोहम्मद उमर मलिक नामक एक आतंकी सहयोगी को गिरफ्तार किया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सुरक्षा बलों ने उसके पास से हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की, जिनमें एक पिस्तौल, मैगजीन, जिंदा कारतूस और दो हथगोले शामिल हैं। राजपोरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 75/2026 दर्ज करते हुए आरोपित के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आगे की जांच जारी है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930