सीवान में न्याय की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, दी आत्महत्या की धमकी

Share

सीवान, 11 अप्रैल। जिले में न्याय की मांग को लेकर शनिवार को एक युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़कर युवक ने आत्महत्या की धमकी दे दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

टावर पर चढ़कर प्रशासन को बुलाने की मांग

टावर पर चढ़े युवक की पहचान सैफ अली उर्फ लालू (पिता असलम अली, निवासी मोहिद्दीनपुर) के रूप में हुई है। युवक का कहना था कि जब तक जिलाधिकारी और एसपी मौके पर नहीं पहुंचेंगे, वह नीचे नहीं उतरेगा।

पुलिस समझाने में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। खबर लिखे जाने तक युवक टावर से नीचे नहीं उतरा था और प्रशासन उसे सुरक्षित उतारने की कोशिश में जुटा था।

भाई की संदिग्ध मौत से जुड़ा मामला

बताया जा रहा है कि करीब आठ महीने पहले 31 जुलाई 2025 को सैफ अली के छोटे भाई फैज अली उर्फ बिहारी को चोरी के एक मामले में जमानत टूटने के बाद गिरफ्तार किया गया था। परिजनों के अनुसार, गिरफ्तारी के 48 घंटे के भीतर 2 अगस्त को उसकी जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

परिजनों ने जताया हत्या का संदेह

जेल प्रशासन ने इसे आत्महत्या बताया था, लेकिन परिजन इसे संदिग्ध मौत बताते हुए लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है और मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

इलाके में जुटी भीड़, हालात पर नजर

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है। पुलिस और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में लगे हुए हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031