सीवान पुलिस ने होली के दौरान अश्लील गानों और ‘लहरिया कट’ बाइकर्स पर रोक लगाई

Share

सीवान। होली पर्व को लेकर जिले में विधि-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी विवेक कुमार मैत्रेय और एसपी पुरन कुमार झा ने संयुक्त रूप से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग कर स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हाल में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं होगा।

लहरिया कट’ बाइकर्स पर सख्त कार्रवाई

एसपी ने दो टूक कहा कि लहरिया कट चलाने वाले बाइकर्स पर विशेष नजर रखी जाएगी। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी थानों को 24 घंटे पेट्रोलिंग, खासकर संवेदनशील इलाकों में, करने का निर्देश दिया गया है। रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अर्ली मॉर्निंग और लेट नाइट विशेष गश्ती अभियान चलेगा। छोटे-छोटे गलियों में भी बाइक पेट्रोलिंग की व्यवस्था रहेगी।

डीजे और अश्लील गानों पर पूर्ण रोक

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान डीजे या टैंपू व ई-रिक्शा में अश्लील गाना बजते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। लोकगीतों के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां भी शिकायत मिलेगी, त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

शराबबंदी पर जीरो टॉलरेंस

जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। पर्व के दौरान चोरी-छिपे शराब बेचने या सेवन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए वाहनों की लगातार जांच की जाएगी।

होलिका दहन के लिए फायर ब्रिगेड अलर्ट

होलिका दहन को लेकर अग्निशमन विभाग को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। बिजली विभाग को लूज वायर दुरुस्त करने और शॉर्ट सर्किट से बचाव सुनिश्चित करने को कहा गया है। सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक और एम्बुलेंस अलर्ट रहेंगे।

सोशल मीडिया पर पैनी नजर

अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।अंत में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि होली को हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं तथा कानून को अपने हाथ में न लें।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031