Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सीवान पुलिस ने 40 लाख के आभूषण लूट कांड के आरोपी का किया एनकाउंटर,  ज्वेलरी और हथियार बरामद

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सीवान, 18 मई । बिहार के सीवान जिले में चर्चित जामापुर आभूषण लूटकांड के एक आरोपी को पुलिस ने सोमवार अहले सुबह मुठभेड़ में घायल कर दिया। आरोपी पर करीब 40 लाख रुपये की आभूषण लूट में शामिल होने का आरोप है।

आरोपी की पहचान अंकित कुमार सिंह के रूप में

घायल आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी अंकित कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह श्रीनिवास सिंह का पुत्र बताया जा रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस के अनुसार अंकित सिंह 6 मई को जीरादेई थाना क्षेत्र में हुई चर्चित आभूषण दुकान लूटकांड में शामिल था।

पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों घुटनों में गोली लगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हालांकि पूरे मामले पर पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी देने से परहेज किया है।

सदर अस्पताल से पटना किया गया रेफर

घायल आरोपी को इलाज के लिए पहले सीवान सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

डॉक्टरों के अनुसार गोली आर-पार हो चुकी है और फिलहाल आरोपी की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

लूटकांड के बाद गठित की गई थीं विशेष टीमें

घटना के बाद सीवान के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा के निर्देश पर चार विशेष टीमों का गठन किया गया था।

पुलिस ने पहले गिरफ्तार किए गए अपराधियों से पूछताछ के आधार पर कई अन्य आरोपियों को भी पकड़ा था। साथ ही उनके पास से लूटे गए आभूषण और हथियार बरामद करने का दावा किया गया था।

चर्चित बना हुआ है जामापुर लूटकांड

गौरतलब है कि 6 मई को जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर में आभूषण दुकान में हुई करीब 40 लाख रुपये की लूट की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031