सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रेलवे स्टेशन परिसर में पाइपलाइन बिछाने वाली पाइप में अचानक आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश कर रही है.
सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन परिसर में पाइपलाइन बिछाने वाली पाइप में आग लग गई. आग लगते देख वहां मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड टीम को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लग गई है. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. घटना स्थल पर स्थिति नियंत्रण में है. अब तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है.
- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Post Views: 234






