सरदार पटेल की जयंती पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Share

—लोक भवन में चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन, राष्ट्र की एकता और अखंडता में उनके योगदान को किया याद

रांची, 31 अक्टूबर । झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और ‘लौहपुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

लोक भवन में किया माल्यार्पण

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची स्थित लोक भवन में सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण किया।

देश के एकीकरण में रहा ऐतिहासिक योगदान

उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आजादी के बाद देश की विभिन्न रियासतों के एकीकरण में भी उनका ऐतिहासिक योगदान रहा। राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनके अतुलनीय योगदान के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को उनकी जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031