Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी : शिल्पी नेहा तिर्की

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

बेड़ो में किसान सम्मान समारोह में मंत्री ने किसानों को आधुनिक खेती अपनाने का दिया संदेश

बेड़ो : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि किसानों को समय पर खाद, बीज और कृषि संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार कृषि क्षेत्र को आधुनिक एवं वैज्ञानिक दिशा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बेड़ो प्रखंड के पुरनापानी बाजारटांड़ मैदान में पायोनियर कंपनी द्वारा आयोजित किसान सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के किसान अब जागरूक होकर आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर नई योजनाएं लागू कर रही है, ताकि किसानों को समय पर संसाधन और उपज का उचित मूल्य मिल सके।

कार्यक्रम में किसानों को उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती की नई तकनीकों की जानकारी दी गई तथा प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि कृषि विभाग किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने का प्रशिक्षण दे रहा है। साथ ही ट्रैक्टर, कृषि यंत्र, स्प्रेयर समेत अन्य उपकरण अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सके।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि सरकार कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन को भी बढ़ावा दे रही है। मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और जलाशयों में केज फार्मिंग के माध्यम से उत्पादन बढ़ाया जा रहा है। समितियों के जरिए सामूहिक मत्स्य उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आजीविका मजबूत हो रही है।

मंत्री ने कहा कि ग्रामीण बाजारों को सशक्त बनाने के लिए बाजार शेड और कोल्ड स्टोरेज का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है, ताकि किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिल सके।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अल नीनो की संभावित स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि कृषि विभाग लगातार कार्यशालाओं के माध्यम से किसानों को जागरूक कर रहा है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार इस वर्ष औसत से कम वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में किसानों को समय रहते धान की रोपनी करने के साथ-साथ कम पानी में होने वाली फसलों और मोटे अनाज की खेती की ओर भी ध्यान देना चाहिए।

इस अवसर पर मोदसिर हक, विश्वनाथ शाहदेव, बुधराम बाड़ा, तंजीर हुसैन, मतियस खेस, बुधराम लोहरा, चन्द्रावती देवी सहित बड़ी संख्या में किसान और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031