सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव सहित दूसरे ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Share

–लखनऊ समेत कई स्थानों पर एक साथ कार्रवाई, दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त

लखनऊ, 08 जुलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और उनके करीबियों के लखनऊ सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई।

लखनऊ और झांसी में कई परिसरों पर कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, ईडी की टीमों ने झांसी की गरौठा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रहे दीप नारायण सिंह यादव से जुड़े ठिकानों पर सुबह से ही तलाशी अभियान शुरू किया। लखनऊ के एल्डिको कॉलोनी और कानपुर रोड स्थित एक अपार्टमेंट के अलावा झांसी जिले के कई परिसरों पर भी एक साथ छापेमारी की गई।

दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच

छापेमारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और संबंधित परिसरों में आवाजाही पर रोक लगा दी गई। ईडी की टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, बैंक लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड तथा चल-अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं।

धन के स्रोत की पड़ताल

अधिकारियों के अनुसार, बरामद दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है। एजेंसी धन के स्रोत, वित्तीय लेन-देन और मामले से जुड़े अन्य संभावित व्यक्तियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31