Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

–क्राइम सीन रिक्रिएशन के दौरान हथियार छीनकर भागने का आरोप

कोलकाता, 08 जुलाई । पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में नाबालिग से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपित प्रभास मंडल की मंगलवार देर रात पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएशन के दौरान उसने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने का प्रयास किया और पुलिस पर गोली चला दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बारुईपुर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताई मुठभेड़ की पूरी घटना

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 12:45 बजे प्रभास मंडल को सूरजपुर स्थित घटनास्थल पर जांच के सिलसिले में ले जाया गया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली और मौके से फरार होने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि आरोपित ने एक राउंड फायरिंग भी की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रविवार को मिला था किशोरी का शव

यह मामला रविवार को सामने आया था, जब सूरजपुर क्षेत्र के एक तालाब से एक नाबालिग किशोरी का शव बरामद हुआ था। आरोप है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था और स्थानीय लोगों ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई थी गिरफ्तारी

जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने दावा किया था कि किशोरी को लापता होने से पहले प्रभास मंडल के साथ देखा गया था। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले थे, जिनमें कथित तौर पर किशोरी एक युवक के साथ दिखाई दी थी। पुलिस ने जांच के आधार पर उस युवक की पहचान प्रभास मंडल के रूप में की और उसे गिरफ्तार किया। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

एक और आरोपित गिरफ्तार, कुल चार गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान प्रभास मंडल जांच में सहयोग नहीं कर रहा था और लगातार भ्रामक जानकारी दे रहा था। इसी कारण उसे घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट कराया जा रहा था।

इस बीच, विशेष कार्यबल (एसटीएफ), बारुईपुर विशेष अभियान दल (एसओजी) और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक अन्य आरोपित कबीर मोल्ला को उत्तर 24 परगना के बशीरहाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस बहुचर्चित दुष्कर्म-हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। इससे पहले प्रभास मंडल, आनंद सरदार और दिवाकर सरदार को गिरफ्तार किया जा चुका था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031