Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सद्भाव यात्रा में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- भाजपा लोकतंत्र और किसानों के हित में नहीं, अडानी-अंबानी मॉडल पर सरकार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

गुरुग्राम, 08 मई । राहुल गांधी ने शुक्रवार शाम गुरुग्राम में आयोजित सद्भाव यात्रा के दौरान केंद्र सरकार पर लोकतंत्र, संविधान और किसानों के अधिकारों पर हमला करने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी खांडसा मंडी से लेकर एसडी स्कूल चौक तक निकाली गई सद्भाव यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की ओर से आयोजित की गई थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चुनाव प्रक्रिया पर लगाए गंभीर आरोप

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश में “चुनाव चोरी करने का सिस्टम” बना लिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और असम सहित कई राज्यों में लाखों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए और नए नाम जोड़े गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत निर्वाचन आयोग भी भाजपा के दबाव में काम कर रहा है।

मोदी-अडानी गठजोड़ पर निशाना

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी का नाम लेते हुए कहा कि देश की संपत्तियां चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंपी जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट, पावर प्लांट, इंफ्रास्ट्रक्चर और यहां तक कि निकोबार द्वीपों तक को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “अडानी-अंबानी मॉडल” पर काम कर रही है, जहां नीतियां कुछ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई जा रही हैं। राहुल गांधी ने कहा कि “अडानी कंपनी का नाम मोडानी होना चाहिए, क्योंकि यह भाजपा का फाइनेंशियल स्ट्रक्चर है।”

अमेरिका समझौते और किसानों का मुद्दा

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति और अमेरिका के साथ हुए कथित समझौते पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि क्षेत्र को अमेरिकी किसानों के लिए खोल दिया गया है, जिससे भारत के छोटे और सीमांत किसानों पर गंभीर असर पड़ेगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि अमेरिका के किसानों के पास हजारों एकड़ जमीन होती है, जबकि भारत में छोटे किसान खेती करते हैं। ऐसे में अमेरिकी कृषि उत्पादों के भारतीय बाजार में आने से देश के किसानों को नुकसान होगा।

उद्योग, डेटा सुरक्षा और विदेश नीति पर सवाल

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार द्वारा अमेरिका से हर साल बड़े पैमाने पर सामान खरीदने की बात की जा रही है, जिससे भारत की फैक्ट्रियों पर असर पड़ सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश का महत्वपूर्ण डेटा सुरक्षित नहीं है और अस्पतालों सहित कई संस्थानों का डेटा अमेरिका को सौंपा जा रहा है।

एपस्टीन फाइल का भी किया जिक्र

राहुल गांधी ने अमेरिका में चर्चित एपस्टीन मामला का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें कई बड़े लोगों की जानकारी मौजूद है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी और अडानी से जुड़े मामलों को लेकर भी अमेरिका में चर्चा होती रही है।

उन्होंने कहा कि अडानी समूह पर अमेरिका में जांच चल रही है और पूरी दुनिया जानती है कि भाजपा का आर्थिक ढांचा किन उद्योगपतियों के इर्द-गिर्द घूमता है।

बृजेंद्र सिंह को दिया धन्यवाद

राहुल गांधी ने सद्भाव यात्रा आयोजित करने के लिए बृजेंद्र सिंह का धन्यवाद किया और कहा कि हरियाणा कांग्रेस पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31