भागलपुर, 09 अप्रैल । जदयू प्रवक्ता सह एमएलसी संजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के शीर्ष नेतृत्व द्वारा किया जाएगा। उन्होंने इसे पूरी तरह से गठबंधन का आंतरिक मामला बताया।
NDA नेतृत्व करेगा अंतिम फैसला
संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई व्यक्तिगत निर्णय नहीं होगा, बल्कि एनडीए के सभी घटक दल मिलकर इस पर अंतिम निर्णय लेंगे।
बंगाल और असम चुनाव को लेकर बड़ा दावा
आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की जीत तय है।
तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा शराबबंदी पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए संजय सिंह ने कहा कि उनके पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है।
शराबबंदी का किया बचाव
उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी जहरीली शराब से मौत होती है, वहां सरकार तुरंत कार्रवाई करती है और दोषियों को जेल भेजा जाता है।
बदले हालात का किया जिक्र
संजय सिंह ने कहा कि पहले जब बिहार में शराब की बिक्री खुली थी, तब शादी-विवाह के दौरान सड़कों पर अव्यवस्था रहती थी। लेकिन अब हालात बदले हैं और बारात समय पर लगती है, जिससे सामाजिक व्यवस्था में सुधार हुआ है।






