अररिया में ठेला विवाद ने लिया खौफनाक रूप, ड्राइवर की हत्या के बाद भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

Share

अररिया, 09 अप्रैल। अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जिसमें दो लोगों की जान चली गई।

पहले ड्राइवर की निर्मम हत्या
घटना कृषि उत्पादन बाजार समिति गेट संख्या-2 के पास हुई, जहां ठेला दुकानदार राहुल चौहान और पिकअप ड्राइवर नबी हुसैन के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर राहुल चौहान ने तेज धारदार हथियार से हमला कर ड्राइवर की हत्या कर दी।

झाड़ियों में छिपा आरोपी, पुलिस ने पकड़ा
घटना के बाद आरोपी पास ही झाड़ियों में छिप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला और हिरासत में लिया।

पुलिस कस्टडी से छीनकर भीड़ ने की हत्या
जब पुलिस आरोपी को लेकर जा रही थी, तभी आक्रोशित भीड़ ने उसे पुलिस कस्टडी से छीन लिया और पीट-पीटकर उसकी भी हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया।

आगजनी और सड़क जाम, विरोध प्रदर्शन
घटना के बाद लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई जगह सड़क जाम और आगजनी की गई। लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस देर से पहुंची।

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
मौके पर अभय कुमार तिवारी, मुकेश कुमार साहा और मनोज कुमार सहित भारी पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

जांच जारी, हमलावरों पर भी होगी कार्रवाई
एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि पहले ड्राइवर की हत्या की गई, उसके बाद आरोपी की भीड़ द्वारा पिटाई से मौत हुई। मामले की जांच की जा रही है और भीड़ में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31