शिक्षा विभाग में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर डटे विधायक अरूप चटर्जी, नेशनल हाईवे जाम की चेतावनी

Share

– शिक्षा विभाग में कथित भ्रष्टाचार और शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में अनियमितता का मामला, आइसा के कार्यकर्ता भी आंदोलन में होंगे शामिल

धनबाद। शिक्षा विभाग में कथित भ्रष्टाचार और शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में अनियमितता के आरोपों को लेकर निरसा विधायक अरूप चटर्जी का आंदोलन लगातार जारी है। गुरुवार को आंदोलन के तीसरे दिन भी विधायक धनबाद उपायुक्त कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे रहे। उन्होंने प्रशासन की चुप्पी पर नाराजगी जताते हुए मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

दो दिन बाद भी बातचीत के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी

विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि भूख हड़ताल शुरू हुए दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उपायुक्त या शिक्षा विभाग का कोई अधिकारी उनसे बातचीत करने नहीं पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

उपायुक्त कार्यालय के बाद नेशनल हाईवे जाम की चेतावनी

अरूप चटर्जी ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उपायुक्त कार्यालय के मुख्य गेट को जाम कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी समाधान नहीं निकला तो नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा।

विधायक ने घोषणा की कि गुरुवार से आइसा छात्र संगठन के कार्यकर्ता भी आंदोलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में छात्र भूख हड़ताल में शामिल होकर शिक्षा विभाग में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे।

डीसी ने जांच का दिया आश्वासन

दूसरी ओर, उपायुक्त ने विधायक की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कराने का आश्वासन दिया है। इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित आंकड़े और दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।

प्रशासन की ओर से भूख हड़ताल पर बैठे विधायक के स्वास्थ्य की जांच के लिए सरकारी डॉक्टर भेजने की भी बात कही गई है। फिलहाल सभी की नजर शुक्रवार को प्रशासन की अगली पहल पर टिकी है। वहीं, मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन किस दिशा में आगे बढ़ेगा, इसे लेकर भी चर्चा तेज है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30