Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वायरल वीडियो के बाद एसपी की कार्रवाई, चतरा में गिद्धौर थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

चतरा, 10 अप्रैल। चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने भ्रष्टाचार के एक मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए गिद्धौर थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

तीन पुलिसकर्मी निलंबित

निलंबित होने वालों में गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव, सीसीटीएनएस ऑपरेटर दिलीप कुमार और मुंशी महेश कुमार शामिल हैं। जांच में तीनों पर लगे आरोप सही पाए गए हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जबरन उठाने और मारपीट का आरोप

यह मामला करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। राजपुर थाना क्षेत्र के बिंधानी गांव में सादे लिबास में पहुंचे थाना प्रभारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर संदीप दांगी नामक युवक को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की थी। इस दौरान कोई स्पष्ट आधिकारिक प्रक्रिया नहीं अपनाई गई।

ग्रामीणों के विरोध के बावजूद युवक पर ड्रग्स कारोबार का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट भी की गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वीडियो वायरल होने के बाद खुलासा

घटना का वीडियो परिजनों और ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

निजी कार और संदिग्ध चालक पर सवाल

जांच में यह भी सामने आया कि थाना प्रभारी निजी बलेनो कार (JH 02 BF 3806) से दूसरे थाना क्षेत्र में पहुंचे थे। हैरानी की बात यह रही कि वाहन कोई पुलिस चालक नहीं, बल्कि कथित आपराधिक पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति चला रहा था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बताया गया कि बिट्टू दांगी नामक यह युवक पहले अफीम और पशु तस्करी जैसे मामलों में जेल जा चुका है।

जांच के बाद एसपी की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने सिमरिया एसडीपीओ को जांच का आदेश दिया था। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

विभाग में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य कर्मियों के बीच सख्त संदेश गया है कि नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031