लोकसभा में राहुल गांधी के आवाज को दबाने के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च

Share

सहरसा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संसद में भारत–चीन सीमा पर पूर्व में हुए तनाव और पूर्व सेना अध्यक्ष द्वारा लिखी गई पुस्तक की चर्चा को भाजपा द्वारा बाधित किए जाने तथा संसद में राहुल गांधी का माइक बंद किए जाने के विरोध में सहरसा जिला युवा कांग्रेस इकाई ने जोरदार प्रतिरोध प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार निराला के नेतृत्व में स्थानीय वीर कुंवर सिंह चौक से थाना चौक तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया,जिसके उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।इस प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार प्रभारी परमजीत सिंह पम्मी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष,एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार,युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रामशरण यादव,युवा कांग्रेस के जिला महासचिव बंटी सिंह यादव, जिला सचिव डेविड यादव,उपाध्यक्ष अल्ताफ राजा,सहरसा नगर अध्यक्ष रविकांत राजा आदि शामिल रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728