रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अंडरवर्ल्ड के निशाने पर फिल्म जगत के 5 नामी चेहरे

Share

मुंबई। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले की छानबीन में पता चला है कि पांच नामी फिल्मी हस्तियां भी अंडरवर्ल्ड के निशाने पर हैं। इन पांचों को रंगदारी के लिए धमकी दिए जाने की जानकारी मुंबई पुलिस को मिली है, लेकिन इनमें से किसी ने भी अब तक पुलिस संपर्क नहीं किया है। इससे पुलिस स्तब्ध हैं, हालांकि पुलिस इस संबंध में सतर्क होकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

फिल्म निर्माता रोहित के आवास पर हुई फायरिंग मामले की छानबीन कर रहे अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास पर रविवार को आधी रात में अज्ञात आरोपितों ने पर ६ राउंड फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने पुणे से ४ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली है कि सिर्फ रोहित शेट्टी ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के ५ बड़े स्टार्स गैंगस्टर्स के निशाने पर हैं।

पुलिस की जांच में पता चला है कि फरार गैंगस्टर शुभम लोणकर इस फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। सोशल मीडिया पर लोणकर ने यह भी दावा किया है कि रोहित सहित पांच फिल्मी हस्तियों को रंगदारी मांगने के फोन काल आए हैं, लेकिन रोहित शेट्टी सहित किसी ने भी पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया के पोस्ट पर लोणकर के पोस्ट की छानबीन से पता चला है कि रंगदारी की धमकी की बात सही है, लेकिन धमकी मिलने के बाद भी फिल्मी हस्तियों को चुप रहना समझ में नहीं आ रहा है। हालांकि, सुरक्षा के हिसाब से पुलिस अपना काम कर रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728