नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि `यह पवित्र पर्व समाज में शांति, सद्भाव, समानता और सेवा जैसे मूल्यों को और सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।’
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि `उल्लास और उमंग का यह पर्व प्रेम और करुणा का संदेश देता है। यह हमें मानवता के कल्याण के लिए प्रभु यीशु मसीह द्वारा किए गए बलिदान की याद दिलाता है।’
- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
राष्ट्रपति ने देशवासियों से प्रभु यीशु मसीह द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करने और दया, सौहार्द एवं पारस्परिक भाईचारे को बढ़ावा देने वाले समाज के निर्माण के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।
Post Views: 127






