रांची मेयर चुनाव में रमा खलखो की एंट्री, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिया समर्थन

Share

रांची। झारखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलखो ने मंगलवार को रांची नगर निगम चुनाव के तहत मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने रमा खलखो के पक्ष में चुनावी समर्थन का ऐलान किया।

नामांकन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रमा खलखो एक अनुभवी, कर्मठ और जनभावनाओं से गहराई से जुड़ी हुई नेता हैं, जिन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल में विकास को प्राथमिकता देते हुए अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता को सफलतापूर्वक साबित किया है। उन्होंने कहा कि रमा खलखो ने हमेशा आम जनता की जरूरतों और समस्याओं को गंभीरता से समझा और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उठाया है।

मंत्री ने कहा कि रमा खलखो का व्यवहार आत्मीय है और वे आम लोगों के बीच सहज रूप से जुड़ी रहती हैं। रांची शहर के समग्र विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और पारदर्शी नगर प्रशासन के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध रही हैं। उनके नेतृत्व में रांची नगर निगम को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड महिला कांग्रेस सहित कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता और समर्थक पूरी एकजुटता के साथ रमा खलखो की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। मंत्री ने विश्वास जताया कि जनता का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद रमा खलखो को भारी मतों से विजयी बनाएगा।

नामांकन के अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और चुनावी माहौल देखने को मिला।-

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728