रांची: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। डोरंडा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी है। घटना की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। मृतका की पहचान तरन्नुम परवीन के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच बीते कुछ दिनों से लगातार तनाव और विवाद चल रहा था। शनिवार को विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसी दौरान पति ने आपा खोते हुए हथियार निकाला और पत्नी पर गोली चला दी। गोली लगते ही महिला ने दम तोड़ दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के मनीटोला के वारसी चौक के पास की है बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है।
हत्या के बाद आरोपी पति फरार
आरोपी पति का नाम शाहब है। मिली जानकारी के मुताबिक शाहब अपराधी किस्म का बताया जा रहा है। इससे पहले भी जेल जा चुका है। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है। मृतक के तीन बच्चे है जिनमे एक बेटी दो बेटा। गोली मारने वाला आरोपी पति प्लंबर का काम करता था।

दूसरी औरत के साथ आरोपी के थे संबंध
घटना के बाद से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं बच्ची का कहना है कि आरोपी पिता का किसी दूसरी औरत के साथ संबंध था। बच्ची ने आरोप लगाया कि उसी औरत के कहने पर उसके पिता ने घटना को अंजाम दिया है। बच्ची आरोपी पिता शाहब की गिरफ्तारी की मांग कर रही है।





