Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची में पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपा का घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन, कांग्रेस बोली- घड़ियाली आंसू न बहाए विपक्ष

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। झारखंड में पानी और बिजली संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को राजधानी रांची में घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन किया। जिला स्कूल मैदान शहीद चौक से शुरू हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया।

जिला समाहरणालय तक निकाली गई रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पानी-बिजली संकट को लेकर हेमंत सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही : अर्जुन मुंडा

आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड में आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। गांव से लेकर शहर तक लोग बिजली कटौती और पेयजल संकट से परेशान हैं, लेकिन सरकार सिर्फ घोषणाओं में व्यस्त है।

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है, जबकि घंटों बिजली गायब रहने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुंडा ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार जनता की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

भाजपा जनता की आवाज बनकर सड़क पर उतरी : आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा जनता की आवाज बनकर सड़क पर उतरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बिजली और पानी की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है, लेकिन सरकार आंखों पर पट्टी बांधकर बैठी हुई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भाजपा पूरे राज्य में आंदोलन को और तेज करेगी।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला।

कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

वहीं भाजपा के प्रदर्शन पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा को जनता की नहीं, बल्कि केवल राजनीतिक अवसर की चिंता है।

उन्होंने कहा कि जो पार्टी 12 वर्षों तक केंद्र और 17 वर्षों तक राज्य की सत्ता में रही और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी करती रही, वही आज सड़क पर उतरकघड़ियाली आंसू बहा रही है।

बिजली और जलापूर्ति योजनाओं को लेकर भाजपा पर आरोप

राकेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में झारखंड के बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की स्थिति खराब हुई थी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार लगातार खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने, जलापूर्ति योजनाओं को सुधारने और बिजली व्यवस्था को मजबूत करने का काम कर रही है।

कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि नल-जल योजना के लिए पर्याप्त सहयोग नहीं देने के बाद भाजपा अब सड़कों पर आंदोलन कर रही है।

“भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा”

राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा का प्रदर्शन केवल मीडिया में सुर्खियां बटोरने का माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि गर्मी और बढ़ती मांग के कारण कई जगह बिजली की समस्या बनी हुई है, लेकिन राज्य सरकार राहत देने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने सवाल उठाया कि केंद्र सरकार ने झारखंड की ऊर्जा और पेयजल परियोजनाओं के लिए कितनी सहायता दी है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा के पास अब कोई नीति और मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह हर जनसमस्या को राजनीति का विषय बना रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031