रांची में डीएसपी पर यौन शोषण का मामला दर्ज, शादी का वादा- फिर इंकार; पुलिस जांच में जुटी

Share

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक पुलिस अधिकारी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित युवती की शिकायत पर चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

डीएसपी पर लगे गंभीर आरोप

मामले में डीएसपी अमित कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 25 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए और बाद में शादी से इनकार कर दिया गया।

सोशल मीडिया से हुई थी पहचान

युवती के अनुसार, साल 2024 में सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की पहचान हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और मुलाकात भी हुई। इस दौरान डीएसपी ने शादी का भरोसा दिलाया।

गेस्ट हाउस में संबंध बनाने का आरोप

एफआईआर में कहा गया है कि दिसंबर 2024 में डीएसपी युवती को एक गेस्ट हाउस ले गए, जहां शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया। इसके बाद भी कई बार संबंध बनाए गए।

बाद में संपर्क तोड़ा

युवती का आरोप है कि कुछ समय बाद डीएसपी ने अचानक बात करना बंद कर दिया और शादी से साफ इनकार कर दिया।

प्रताड़ना और दबाव का आरोप

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि मामले को लेकर जब उसने शिकायत की, तो डीएसपी और उनके परिजनों ने दबाव बनाकर समझौता कराने की कोशिश की। साथ ही उसे प्रताड़ित किया गया और आत्महत्या के लिए उकसाया गया।

पुलिस कर रही जांच

चुटिया थाना में कांड संख्या 70/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031