NIA का बड़ा एक्शन: 4 राज्यों में आतंकी नेटवर्क पर छापेमारी, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज

Share

नई दिल्ली : देश की सुरक्षा से जुड़े एक बड़े आतंकी षड्यंत्र का खुलासा हुआ है। National Investigation Agency ने पाकिस्तान से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र में एक साथ 12 ठिकानों पर छापेमारी की है। इनमें उत्तर प्रदेश के 5, राजस्थान के 2, बिहार के 2 और महाराष्ट्र के 3 ठिकाने शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई पाकिस्तानी ऑपरेटिव जसवीर चौधरी और उसके भारतीय नेटवर्क से जुड़े मामले में की जा रही है। जांच एजेंसियों के अनुसार, जसवीर चौधरी ने अपने भारतीय सहयोगियों के साथ मिलकर हथियार, गोला-बारूद और IED यानी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस की बड़ी खेप हासिल की थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह खेप भारत-पाकिस्तान सीमा के जरिए ड्रोन के माध्यम से भारत भेजी गई थी।

सूत्रों के अनुसार, इस नेटवर्क की योजना पंजाब, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बड़े धमाके कर भारी जान-माल का नुकसान पहुंचाने की थी। सुरक्षा एजेंसियां इसे सुनियोजित आतंकी साजिश मान रही हैं।

छापेमारी के दौरान NIA की टीमें संदिग्ध दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप, डिजिटल डाटा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की गहन जांच कर रही हैं। एजेंसियों को आशंका है कि इस मॉड्यूल के तार सीमा पार बैठे आतंक समर्थकों और विदेशी हैंडलर्स से जुड़े हो सकते हैं। इसी वजह से पूरे नेटवर्क के विदेशी कनेक्शन और फंडिंग एंगल की भी जांच तेज कर दी गई है।

सुरक्षा एजेंसियों ने कई संदिग्धों को रडार पर लिया है और आने वाले दिनों में कुछ बड़ी गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। फिलहाल NIA इस पूरे मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर षड्यंत्र मानकर जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31