रांची: आज राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी रांची में कुल 21 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 10 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी, जिसकी अवधि तीन घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 720 अंकों के होंगे।
विषयवार प्रश्नों का वितरण इस प्रकार है—
- फिजिक्स: 45 प्रश्न
- केमिस्ट्री: 45 प्रश्न
- बायोलॉजी (बॉटनी व जूलॉजी): 90 प्रश्न
परीक्षा का आयोजन हिंदी और अंग्रेजी समेत कुल 13 भाषाओं में किया जा रहा है, जिससे विभिन्न राज्यों के अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके।
इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के सरकारी और निजी मेडिकल संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस सहित अन्य मेडिकल कोर्सों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Post Views: 152






