Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हल्की बारिश में बहा पुल का गार्डवाल, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

बेड़ो (रांची): राजधानी रांची के बेड़ो क्षेत्र से पुल निर्माण में लापरवाही का मामला सामने आया है। लापुंग प्रखंड के पोला गांव स्थित नदी पर करोड़ों रुपये की लागत से बना पुल पहली ही हल्की बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया।

ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ माह पूर्व ही पुल का निर्माण पूरा हुआ था, लेकिन हल्की बारिश में ही पुल के किनारे बना गार्डवाल बह गया। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि तेज बारिश होती तो पुल से जुड़ी सड़क भी धंस सकती थी। पुल बनने से जहां ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिली थी, वहीं अब एक ही बरसात ने निर्माण की मजबूती पर संदेह पैदा कर दिया है।

ग्रामीणों ने पुल निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930