Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची: महाजुटान कार्यक्रम से पहले बेड़ो में कड़ी सुरक्षा, पूर्व मंत्री देव कुमार धान डिटेन, 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची: रांची जिला के बेड़ो स्थित महादानी मैदान में आयोजित होने वाले महाजुटान कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। दिल्ली से कार्यक्रम में शामिल होने आए पूर्व मंत्री देव कुमार धान को रांची पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही महादानी मैदान के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

दिल्ली से आते ही हिरासत में लिए गए देव कुमार धान

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री देव कुमार धान जैसे ही दिल्ली से रांची पहुंचे, पुलिस ने उन्हें डिटेन कर निगरानी में ले लिया। रांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि बेड़ो और लापुंग थाना प्रभारी पर पूर्व में हुए हमले को ध्यान में रखते हुए कोई जोखिम नहीं उठाया जा रहा है। इसी के तहत एहतियात के तौर पर यह कार्रवाई की गई है।

महादानी मैदान के 100 मीटर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची डीसी कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर रांची द्वारा BNS की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निषेधाज्ञा जारी की गई है। यह निषेधाज्ञा 17 जून 2025 सुबह 6 बजे से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

निषेधाज्ञा के प्रमुख निर्देश:

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
  • पांच या उससे अधिक लोगों का एक स्थान पर एकत्र होना (सरकारी ड्यूटी और शवयात्रा को छोड़कर) प्रतिबंधित।
  • बंदूक, राइफल, बम, बारूद आदि अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर प्रतिबंध।
  • लाठी, डंडा, तीर-धनुष, भाला जैसे पारंपरिक हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध।
  • किसी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली, आमसभा का आयोजन वर्जित।
  • ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर आदि) के प्रयोग पर प्रतिबंध।

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

बेड़ो क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930