Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची के ‘लॉर्ड्स ऑफ ड्रिंक्स’ बार में पुलिस की छापेमारी, नहीं मिला कोई अवैध सामान

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस ने लॉर्ड्स ऑफ ड्रिंक्स बार में छापेमारी की। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामग्री या अवैध गतिविधि के सबूत नहीं मिले, लेकिन अचानक हुई इस रेड से बार में मौजूद लोगों और प्रबंधन के बीच हड़कंप मच गया।

दरअसल, पुलिस को शिकायत मिली थी कि बार में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है, साथ ही ग्राहकों को ड्रग्स उपलब्ध कराने और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्तता की आशंका जताई गई थी। इन सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने बार के स्टॉक की जांच की और लाइसेंस से जुड़े दस्तावेजों का भी सत्यापन किया। इसके अलावा, वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई और सुरक्षा के मद्देनजर सभी को घर जाने के निर्देश दिए गए।

इस मामले पर कोतवाली पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रकाश सोय ने रविवार को बताया कि पुलिस को देर रात तक डीजे बजाने और अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और सभी पहलुओं की गहन जांच की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि छापेमारी के दौरान कोई भी संदिग्ध या अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930