मोलिनेक्स को सौंपी गई ऑस्ट्रेलियाई महिला टी20 टीम की कप्तानी

Share

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम में नए युग की शुरुआत हो गई है। विक्टोरिया की ऑलराउंडर सोफी मोलिनेक्स को टी 20 टीम का कप्तान और टेस्ट व वनडे टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। मोलिनेक्स भारत के खिलाफ आगामी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में टी20 टीम की कप्तानी से अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगी।

टी20 टीम में ताहलिया मैक्ग्राथ और एश्ले गार्डनर को संयुक्त उपकप्तान बनाया गया है।

चयनकर्ताओं ने भारत के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टी20, वनडे और टेस्ट टीमों की घोषणा भी कर दी है। सफेद गेंद क्रिकेट में निकोला केरी की वापसी हुई है, जबकि 19 वर्षीय तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। चोट के बावजूद फोएबे लिचफील्ड को तीनों टीमों में जगह दी गई है।

चयन प्रक्रिया में कुछ बड़े फैसले भी देखने को मिले। लेग स्पिनर अलाना किंग को टी20 टीम से बाहर रखा गया है, जबकि वनडे टीम में मेगन शट, ग्रेस हैरिस और हीदर ग्राहम को मौका नहीं मिला।

राष्ट्रीय चयनकर्ता शॉन फ्लेगलर ने कहा कि मोलिनेक्स अपने नेतृत्व कौशल, संयम और घरेलू क्रिकेट में सफलता के दम पर इस भूमिका के लिए पूरी तरह उपयुक्त हैं, हालांकि उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए वर्कलोड का प्रबंधन किया जाएगा।

भारत की महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 15 फरवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम

सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), एश्ले गार्डनर (उपकप्तान), ताहलिया मैक्ग्राथ (उपकप्तान), डार्सी ब्राउन, निकोला केरी, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, फोएबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम

भारत टी20 टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चाराणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, उमा छेत्री, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, श्रेयांका पाटिल

ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम

एलिसा हीली (कप्तान), सोफी मोलिनेक्स (उपकप्तान), डार्सी ब्राउन, निकोला केरी, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, ताहलिया मैक्ग्राथ, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम

एलिसा हीली (कप्तान), सोफी मोलिनेक्स (उपकप्तान), डार्सी ब्राउन, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, ताहलिया मैक्ग्राथ, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728