Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री सोरेन से मिले सरायकेला के उपायुक्त, चैत्र पर्व के लिए किया आमंत्रित

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची, 10 अप्रैल । हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को 11 अप्रैल से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व-सह-छऊ महोत्सव 2026 में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

11 से 13 अप्रैल तक होगा आयोजन

यह महोत्सव 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक सरायकेला जिले के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

तैयारियों की दी जानकारी

उपायुक्त ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान पारंपरिक छऊ नृत्य समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहर से भी कलाकार भाग लेंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा

राजकीय चैत्र पर्व और छऊ महोत्सव झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का प्रमुख मंच है। इस आयोजन से न केवल स्थानीय कला को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031