Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान का शिलान्यास, 14.98 करोड़ की लागत से बनेगा वेस्ट टू वंडर थीम पार्क

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 14.98 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ‘देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान’ (वेस्ट टू वंडर थीम पार्क) का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ की।

शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल के पास वेस्ट टू वंडर थीम पार्क का निर्माण अत्यंत आकर्षक व सुनियोजित ढंग से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पार्क न केवल क्षेत्रीय विकास में सहायक होगा, बल्कि राज्य की गौरवशाली विरासत को भी प्रदर्शित करेगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा स्वीकृत इस परियोजना के तहत, जेपी गंगा पथ और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि के बीच 10 एकड़ भूमि पर पार्क का निर्माण होगा। पार्क में बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को समेटते हुए आर्यभट्ट, चाणक्य, सम्राट अशोक, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और दशरथ मांझी जैसी महान विभूतियों की प्रेरणादायक गाथाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

इसके अलावा नालंदा, विक्रमशिला, धार्मिक स्तूप, मंदिरों और मकबरों जैसी स्थापत्य धरोहरों को भी आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। पार्क में खेल मैदान, खान-पान की सुविधाएं, और अन्य पर्यटक-सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। साथ ही, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की याद में उनके वर्तमान समाधि स्थल पर एक भव्य स्मृति परिसर का निर्माण भी प्रस्तावित है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष थीम पार्क की रूपरेखा पर आधारित एक वीडियो फिल्म भी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री जिबेश कुमार, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पटना की महापौर मती सीता साहू समेत कई जन प्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31