Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर का किया निरीक्षण

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह पटना के पटेल भवन स्थित डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आपदा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहना जरूरी है।

उन्होंने अधिकारियों को सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, मुख्यमंत्री के साथ इस निरीक्षण में प्रत्यय अमृत और पटना कमिश्नर चंद्रशेखर भी मौजूद थे। डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर में विभिन्न विभागों की तैयारियों का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग कर आपदा प्रबंधन में सुधार किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि रखने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने आपदा प्रबंधन के वर्तमान स्थिति और भविष्य की तैयारियों के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930