Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मानगो में किशोर की मौत से इलाके में सनसनी, बन्ना गुप्ता ने परिजनों को दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो स्थित एक निजी नर्सिंग होम में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और उनकी पत्नी, मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की।

परिजनों से बातचीत के दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाएगी तथा दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मौके से ही बन्ना गुप्ता ने सिविल सर्जन को फोन कर निर्देश दिया कि मृतक रेयान आलम का पोस्टमार्टम एकल डॉक्टर के बजाय विशेषज्ञ डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा कराया जाए। साथ ही पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि जांच में पारदर्शिता बनी रहे और मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हालांकि, प्रशासनिक कारणों से शुक्रवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश और बढ़ गया। अब शनिवार को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है।

इस बीच अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और हर पहलू की गंभीरता से जांच की जाए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई और सभी ने संबंधित डॉक्टर और नर्सिंग होम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके कारण रेयान आलम की मौत हो गई।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930