Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भोजपुरी स्टार पवन सिंह हुए कोर्ट में हाजिर, सुनवाई के बाद मिली जमानत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

डेहरी आन सोन: रोहतास जिले के डेहरी अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी रजत दीप के न्यायालय में आचार संहिता उल्लंघन मामले में भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह आज प्रस्तुत हुए न्यायलय से जमानत मिल गईl भोजपुरी के पावर स्टार के नाम से चर्चित भोजपुरी अभिनेता सह गायक पवन सिंह वाई प्लस की सुरक्षा के साथ न्यायलय परिसर में पहुंचे। कोर्ट के कैम्पस में जाने से पहले ही मीडियाकर्मी पवन सिंह का फोटो वीडियो शूट करने लगे। तो उनके बाउंसर ने रोकने की कोशिश की।एक मीडिया कर्मी को तो कैमेरा छीनने की धमकी तक दी गई,जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों से तीखी नोंक झोंक हुई।

इनके अधिवक्ता सह अनुमंडल विधिक संघ अध्यक्ष मनोज कुमार अज्ञानी के अनुसार वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान अकोढ़ी गोला थाने में आचार संहिता के उलंघन मामले में इनके साथ राजपुर निवासी अम्बुज कुमार सिंह समेत दो लोगों पर प्राथमिकी हुई थी। इसी मामले में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी रजत दीप के न्यायालय में उपस्थित हुए। हालांकि न्यायालय ने दलीलें सुनने के बाद दोनों को जमानत दे दी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे। जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इस दौरान चुनाव प्रचार के सिलसिले में जब प्रचार करने निकले तो उनके साथ दर्जनों लग्जरी गाड़ियों का लम्बा काफिला था। इस मामले में उन पर बिना अनुमति तय संख्या से अधिक वाहनों के साथ रोड शो करने को लेकर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया था।

बताया जाता है कि आचार संहिता उल्लंघन मामले को पवन सिंह पर कुल छः केस दर्ज किए गए थे, जिसमें पांच केस बिक्रमगंज थाने में तथा एक केस अकोढीगोला थाना में उन पर दर्ज किया गया था। इस मामले में आज वह कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत हुए। इसके बाद उन्हें जमानत मिल गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930