भीषण गर्मी से झुलस रहा झारखंड, 6 जिलों में तापमान 40 डिग्री के उपर, डाल्टनगंज सबसे गर्म

Share

रांची, 21 अप्रैल: झारखंड में गर्मी ने अपने तेवर तीखे कर लिए हैं। राज्य के छह जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में पारा 40 के पार
डाल्टनगंज के अलावा सरायकेला में 43°C, जमशेदपुर में 42.6°C, बोकारो में 42.2°C, चाईबासा में 41.4°C और रांची में 40.1°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।

लू का प्रकोप, जनजीवन प्रभावित
पलामू प्रमंडल सहित कई इलाकों में लू चल रही है, जिससे लोग बेहाल हैं। अन्य हिस्सों में भी तेज धूप और गर्म हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी है।

कुछ इलाकों में बारिश से राहत
हालांकि, पिछले 24 घंटों में कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। मझगांव में 14.2 मिमी, सिमडेगा में 12 मिमी, बानो में 9.5 मिमी, जमशेदपुर में 2.8 मिमी और तोरपा-कोरबा क्षेत्र में 2.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 24 और 25 अप्रैल को कई जिलों में गर्जन, वज्रपात और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह
लगातार बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930