Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड में 299 पदों पर नियुक्ति पत्र वितरण, CM हेमंत सोरेन बोले—कुपोषण मुक्त राज्य हमारा लक्ष्य

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

हेमंत सोरेन ने 62 CDPO और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, दूरदराज क्षेत्रों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर दिया जोर

रांची: झारखंड मंत्रालय में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत 62 बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर को राज्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे विभाग की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और योजनाओं का क्रियान्वयन अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय बाद बड़े पैमाने पर हुई यह नियुक्ति राज्य के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

उन्होंने राज्य के समग्र विकास में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना विकास अधूरा है। साथ ही, कुपोषण को गंभीर समस्या बताते हुए मुख्यमंत्री ने सभी कर्मियों से इसे जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी जोर दिया, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

इस मौके पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विभागीय सचिव उमा शंकर सिंह, निदेशक किरण कुमार पासी समेत कई अधिकारी, नवनियुक्त अभ्यर्थी और उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930