पटना, 10 मई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत पटना ग्रामीण में आयोजित दो दिन और एक रात के जिला स्तरीय प्रशिक्षण सत्र के समापन कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए।
संगठन को मजबूत बनाने की पहल : सम्राट चौधरी
समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त एवं कार्यकर्ताओं को दक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान संगठन की विचारधारा, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का माध्यम बनेगा।
प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन की पहचान
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता ही किसी भी मजबूत संगठन की पहचान होते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ करते हुए संगठनात्मक दक्षता को और निखारने का सशक्त माध्यम है।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
सम्राट चौधरी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग न केवल कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को नई दिशा, नई ऊर्जा और सेवा का नया संकल्प प्रदान करेगा, जिससे संगठन समाज के हर वर्ग के कल्याण में अग्रणी भूमिका निभा सकेगा।
“राष्ट्र सर्वोपरि” की भावना से कार्य करती है भाजपा
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता “राष्ट्र सर्वोपरि” के सिद्धांत के साथ कार्य करता है और यह प्रशिक्षण उसी भावना को और मजबूत करने का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान करने तथा आगामी समय में जनसंपर्क अभियान को गति देने की योजना है।
दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प
पटना ग्रामीण जिला भाजपा द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के समापन सत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया गया।
इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।





