Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भागलपुर में पार्षद पति के घर बमबारी, वायरल वीडियो से खुला मामला—तीन आरोपी गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

भागलपुर। भागलपुर में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वो दिन दहाड़े पिस्टल लहराते हुए लोगों को धमकी देने लगे हैं लेकिन इस बार अपराधियों की करतूत कैमरे में कैद हो गई। जिले के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में नगर निगम वार्ड संख्या 39 के पार्षद पति अब्दुल सरवर कुरैशी उर्फ मिंटू के घर पर बम फेंकने की सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया है। घटना से पहले लगातार रंगदारी की मांग की जा रही थी। रंगदारी नहीं देने पर हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी दी गई और दहशत फैलाने के उद्देश्य से पूरी वारदात का वीडियो बनाया गया।

यही वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही मोजाहिदपुर थाना पुलिस हरकत में आ गई। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपिताें की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि 4 फरवरी 2026 को धमकी को अंजाम देते हुए अपराधियों ने पार्षद पति के घर पर बम फेंक दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके से लोग सहम गए और पूरे वार्ड 39 में दहशत का माहौल बन गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पीड़ित द्वारा मोजाहिदपुर थाना में दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ था और किसी बड़ी वारदात की आशंका जताई गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। फिलहाल वार्ड संख्या 39 में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन शहर में अपराध पर लगाम लगाने को लेकर सवाल अब भी बरकरार है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031