भागलपुर में 18 वर्षीय डीजे संचालक दुर्गेश हत्याकांड का खुलासा, पैसे के विवाद में दोस्तों ने शराब पिलाकर की हत्या; दो गिरफ्तार

Share

भागलपुर, 06 नवंबर। बिहार के भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव निवासी 18 वर्षीय डीजे संचालक दुर्गेश कुमार की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दुर्गेश के दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर दी थी। मामले में नामजद तीन आरोपितों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपित की तलाश जारी है।

शुक्रवार को प्रेस वार्ता में विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने हत्याकांड की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के दिन आरोपित दुर्गेश को बहला-फुसलाकर घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद सभी ने मिलकर पहले उसे शराब पिलाई और नशे की हालत में पहुंचने पर उसके साथ मारपीट की।

शराब पिलाने के बाद गला दबाकर हत्या का आरोप

डीएसपी नवनीत कुमार के मुताबिक, आरोपितों ने दुर्गेश को शराब पिलाने के बाद उसके साथ जमकर मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को भवनाथपुर बगीचा के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया था।

तीन दोस्तों के खिलाफ दर्ज हुई थी प्राथमिकी

दुर्गेश के लापता होने और बाद में उसका शव मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को आवेदन दिया था। इसके आधार पर मृतक के तीन दोस्तों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की।

अभिषेक और दिलखुश गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपितों में से दो, अभिषेक और दिलखुश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, मामले में शामिल तीसरा आरोपित अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30